फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपरी और सराय अकिल में बरपा चोरों का कहर

Fri, 25 Dec 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी और सरायअकिल इलाके की बाजारों में बृहस्पतिवार की रात चोरों का कहर टूटा। बेखौफ चोरों ने रात में मोबाइल शाप, किराना और भांग की दुकान का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। दुकानों में हुई चोरी की घटनाओं से भुक्तभोगियों के साथ अन्य कारोबारियों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सराय अकिल थाना क्षेत्र के कोटिया गांव निवासी मंदीप कुमार की गांव के समीप ही सड़क किनारे किराना की दुकान है। रात में उसकी दुकान का ताला तोड़कर घुसे चोर गल्ले में रखा पांच हजार रुपये, घी, तेल, चीनी, साबुन, डिटरजेंट पाउडर, मेवों के साथ ही अन्य परचून का सामान उठा ले गए। भुक्तभोगी के मुताबिक चोर उसकी दुकान से करीब एक लाख से ज्यादा का सामान ले गए हैं। सुबह खेतों की ओर जा रहे लोगों की नजर दुकान के टूटे ताले पर पड़ी, तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। सूचना पर भुक्तभोगी भी भागकर पहुंचा।

 दरवाजा खोलते ही दुकान का ज्यादातर सामान गायब देख वह सन्न रह गया। दुकान में चोरी की सूचना लगते ही पुलिस आई। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसी तरह सरायअकिल के कोटिया गांव के ही रहने वाले मेजर सिंह की पिपरी क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ बाजार में मोबाइल शाप है। बृहस्पतिवार की रात चोर उसकी भी दुकान का ताला तोड़कर दो हजार रुपये, 6 मोबाइल सेट, बैटरी, रिचार्ज कूपन आदि करीब 70-80 हजार रुपये का सामान समेट ले गए। वहीं चोरों ने अमिरसा गांव निवासी राज गौतम की भांग की दुकान से भी हजारों का माल कर दिया।
विज्ञापन


 इतना ही नहीं चोरों ने तिल्हापुर मोड़ बाजार में स्थित एक सैलून और एक ज्वैलरी शाप में भी चोरी की कोशिश की। भुक्तभागियों की तहरीर पर पिपरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। एसओ पिपरी विनोद यादव ने बताया कि पुलिस घटना की तफ्तीश और इलाके में सक्रिय चोरों के गिरोह की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें