फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धदशा में विवाहिता की मौत

Fri, 18 Dec 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 संदिग्धदशा में कटौहुला गांव की एक विवाहिता की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति पर पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। घटना की प्रारंभिक छानबीन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर तफ्तीश शुरू कर दी है। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद सच्चाई का पता चलेगा।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के कटौहुला गांव की शाहिदा बानो (35) पत्नी इरशाद अंसारी की शुक्रवार की सुबह संदिग्धदशा में मौत हो गई। घरवाले ठंड से मौत होना बता रहे हैं। जबकि गांव में चर्चा है कि विवाहिता बीमार थी। पति और ससुराल के लोग इलाज कराने के बजाय झाड़-फूंक में लगे रहे। इतना ही नहीं झाड़-फूंक करने वाले एक व्यक्ति के कहने पर भोर में उसे ठंडे पानी से नहला दिया गया था। इसके बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। हालात खराब होने पर डॉक्टर के पास दवा के लिए ले जाने के बजाय पति उसे उसके मायके नींवा गांव छोड़कर चला आया।

जहां कुछ देर में ही विवाहिता की सांसें थम गई। विवाहिता का भाई इशरत शव लेकर कटौहुला गांव पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। उसका आरोप है कि पति ने पीटकर विवाहिता को मौत के घाट उतारा है। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ पिपरी विनोद यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आएगी। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। वहीं विवाहिता की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें