फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर में विस्फोट से घर बना आग का गोला

Fri, 18 Dec 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 सिराथू के चक  खोदायगंज गांव में विस्फोट से दहशत फैल गई। वक्त करीब 11 बजे का था। धमाका गैस सिलेंडर का था।  पूरा घर आग का गोला बन गया। आग से लाखों रुपये की गृहस्थी राख हो गई। विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास के कई मकानों की छत, दीवारें भी दरक गई। चीख-पुकार और घर से उठती लपटें देख जुड़े सैकड़ों ग्रामीण और दमकलकर्मी करीब दो घंटे तक जूझने के बाद आग पर काबू पा सके। सिलेंडर कैसे फटा, इस बावत परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। माना जा रहा है कि गैस रिसने से यह हादसा हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

 
सिराथू तहसील के चक खोदायगंज निवासी शफीक अहमद मजूदर है। शुक्रवार की सुबह उसकी बहू सैफ बानो पत्नी मिनहाज अहमद खाना बना रही थी। दिन में करीब 11 बजे जैसे ही वह खाना बनाकर रसोई घर से बाहर निकली। दो मिनट बाद भीषण विस्फोट के साथ मकान में आग लग गई। विस्फोट और घर में लगी आग से परिवार के लोग चीखने-चिल्लाने लगे। तेज धमाके से पूरा गांव हिल उठा। धमाका इतना जोरदार था कि इससे पड़ोसी अजीज अहमद, मुकीम अहमद, शब्बीर अहमद, अनीस अहमद आदि के घरों की दीवारें और छतों में दरारें आ गई। घटना से पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार और शफीक के घर से उठती लपटें देख गांववाले भागकर मौके पर पहुंचे।

आग की जानकारी दमकल और पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मी और सैकड़ों ग्रामीण करीब दो घंटे तक जूझने के बाद आग पर काबू पा सके। दमकलकर्मियों की जांच में सामने आया कि रसोई गैस सिलेंडर फटने से यह विस्फोट और आग लगने की घटना हुई है। आग लगने से मकान के साथ गृहस्थी का सारा सामान जल गया। लपटों की जद में आने से घर में रखी 80 हजार की नगदी के अलावा गहने, बर्तन, बिस्तर, खाद्यान्न समेत लगभग 6 लाख रुपये का सामान जल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें