फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीनों तहसील में आज से तालाबंदी करेंगे लेखपाल

Thu, 17 Dec 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर तहसील के राजस्वकर्मी ओमप्रकाश गुप्ता पर जानलेवा हमले के आरोपी सपा नेता की गिरफ्तारी नहीं होने से लेखपालों का गुस्सा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। 24 नवंबर से जारी हड़ताल के बाद भी अफसरों की खामोशी से भड़के लेखपालों ने अब शुक्रवार से तीनों तहसीलों में तालाबंदी का ऐलान किया है।
विज्ञापन


बता दें कि मंझनपुर तहसील में कार्यरत राजस्वकर्मी ओमप्रकाश गुप्ता पर तहसील परिसर में महीनेभर पहले हमला किया गया था। इस मामले में सपा नेता शबीह हैदर मीनू और उसके छोटे भाई को नामजद किया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद भी हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साए मंझनपुर तहसील के लेखपालों ने 24 नवंबर से कार्य बहिष्कार करते हुए धरना शुरू कर दिया था। मंझनपुर तहसील के लेखपालों के साथ ही 9 दिसंबर से चायल और सिराथू तहसील के भी सभी राजस्वकर्मी कलमबंद हड़ताल पर हैं।

जनपदभर के लेखपालों की इस हड़ताल के बाद भी अब तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं की गई। वहीं अफसरों द्वारा इस हड़ताल को समाप्त कराने की कोई सार्थक पहल भी होती नहीं नजर आ रही है। अफसरों की इस अनदेखी से गुस्साए तीनों तहसील के लेखपाल बृहस्पतिवार को भी हड़ताल पर बैठे हुंकार भरते रहे। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष रोशनलाल यादव ने ऐलान किया कि शुक्रवार से तीनों तहसीलों में तालाबंदी की जाएगी। उनका यह आंदोलन मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा। इस मौके पर सुरेश सिंह, कंधईलाल आदि लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें