फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रवियों के खिलाफ टेंवा गांव की महिलाओं ने तानी मुट्ठी

Wed, 16 Dec 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में रास्ता बंद करने और विरोध पर हमले से तमतमाई टेंवा गांव की महिलाओं ने उपद्रवियों के खिलाफ बुधवार को डीएम आवास के सामने हुंकार भरी। चौकी पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का इल्जाम लगाया। डीएम ने घटना की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा महिलाओं को दिया है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेंवा गांव की रहने वाली रजनी देवी, रानी देवी, सीमा देवी, इंद्ररानी, कौशिल्या देवी, महेंद्र कुमार, छितानी, रामसिंह, राजमति, रंजीत सिंह, रामबाबू, लवकुश आदि ने बताया कि गांव के एक दंबग परिवार ने उन लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। खेत की ओर से जाने को बने चकमार्ग पर उसने सरपत और कांटे रखकर दो दिन से रास्ता रोक रखा है। इसका विरोध करने पर मंगलवार की शाम उसने रजनी देवी पर हमला करके उसकी पिटाई की।


कुल्हाड़ी लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। चीख-पुकार पर दौड़े ग्रामीणों ने हमलावर के हाथ से कुल्हाड़ी छीन ली और उसे ले जाकर टेंवा चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि कुल्हाड़ी देकर नामजद तहरीर भी दी गई, लेकिन चौकी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे भड़की महिलाओं और ग्रामीणों ने बुधवार को मंझनपुर पहुंचकर डीएम आवास के सामने प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर घटना की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने एसपी को प्रकरण की जांच कराकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें