फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला आज, गांव का मुखिया कौन बनेगा

Sat, 12 Dec 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 कौशाम्बी के 498 गांवों में कौन प्रधान बनेगा। इसका फैसला रविवार को होने वाली वोटों की गिनती के बाद हो जाएगा। मतगणना के लिए जिले के आठ ब्लाक क्षेत्रों में एक-एक मतगणना स्थल बनाए गए हैं। कुल 483 टेबल लगाए गए हैं। जहां एक साथ मतों की गिनती का काम शुरू होगा। डीईओ ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है।
विज्ञापन

 
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रधान और ग्राम सभा सदस्यों के निर्वाचन को मतदान 29 नवंबर से 9 दिसंबर तक चार चरणों में कराया गया था। कौशाम्बी के 498 प्रधान पदों के लिए इस बार कुल 4569 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मंझनपुर, सरसवां, सिराथू, कौशाम्बी, कड़ा, नेवादा, मूरतगंज और चायल ब्लाक क्षेत्र में मतगणना के लिए निर्धारित स्थानों पर बैरिकेटिंग, टेबुल लगाने समेत सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। सुबह 7 बजे से मतगणना का काम शुरू कराया जाएगा। इसके लिए मतगणना ड्यूटी में लगाए गए सभी कर्मचारियों, अफसरों को सुबह 6 बजे मतगणनास्थल पर पहुंचने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें