फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में एयरफोर्स कर्मी की मौत

Sat, 12 Dec 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा क्षेत्र के जानकीपुर गांव के समीप शुक्रवार की रात हुए मार्ग हादसे में बाइक सवार एयरफोर्स कर्मी की मौत हो गई। रात में वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माना जा रहा है कि कोहरे के कारण यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के चलौली गांव निवासी मंगला प्रसाद (35) पुत्र ललई प्रसाद मनौरी स्थित एयरफोर्स कार्यालय में चतुर्थश्रेणी कर्मी था। वह रोज घर से ही ड्यूटी पर आता-जाता था। शुक्रवार को भी बाइक से ड्यूटी पर गया था। रात करीब 9 बजे वह ड्यूटी से छूटने के बाद घर लौट रहा था। इस दौरान जैसे ही उसकी बाइक चरवा थाना क्षेत्र के जानकीपुर गांव के समीप पहुंची। घना कोहरा होने के कारण सड़क किनारे लगे जामुन के पेड़ से टकरा गई। इससे मंगला प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

 सड़क किनारे बाइक समेत खून से लथपथ पड़े युवक को देख राहगीराें ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद हादसे की जानकारी परिजनों को दी। मौत की खबर सुनते ही घर-परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। घरवालों के आने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें