फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी चोरों को पीटकर किया पुलिस के हवाले

Fri, 11 Dec 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के उदिहिन गांव के लोगों ने शुक्रवार की दोपहर मवेशी चोरों को धर दबोचा। लोगों ने इन चोरों की जमकर पिटाई की। पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि सैनी कोतवाली क्षेत्र के मधवामई नट का डेरा मोहल्ला निवासी बेटालाल पुत्र विजई ने तीन दिन पहले उदिहिन गांव के किशोरी लाल की भैंस खरीदने का सौदा तय किया था।
विज्ञापन


दूसरे दिन पैसा देकर भैंस ले जाने की बात कहकर वह लौट गया। उसी रात किशोरी लाल की भैंस चोरी हो गई। खोजबीन के दौरान यह भैंस मधवामई गांव के पास चरती हुई मिली थी, जिसे किशोरीलाल हांक ले आया था। शुक्रवार को बेटालाल अपने साथी मुमताज, अमरूदी और चुलबुल के साथ उदिहिन गांव भैंस लेने पहुंचा तो गांव के लोग भड़क गए। मवेशी चोरी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उन्हें दबोच लिया। इसके बाद बेरहमी से उनकी पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें