फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटों की गिनती कल, तैयारी में लगे अफसर

Fri, 11 Dec 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य चुनने को हुए चुनाव की मतगणना 13 दिसंबर को होनी है। वोटों की गिनती कराने की तैयारी में प्रशासनिक अमला जुटा है। ठंड के मौसम को देखते हुए इस बार अफसरों ने न्याय पंचायतवार दो-दो ग्रामसभाओं के मतों की गिनती कराने का फैसला किया  है। इसके मुताबिक ही टेबल आदि लगाई जा रही है। सभी आठ ब्लाकों में चिह्नित किए गए मतगणनास्थल में बैरीकेटिंग, टेबल लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


कौशाम्बी जनपद की 498 ग्राम सभा में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव 29 नवंबर से 9 दिसंबर तक चार चरणों में कराया गया है। प्रधान पद के लिए कुल 4569 उम्मीदवार हैं। मतपेटिकाओं में बंद उम्मीदवारों की किस्मत का खुलासा 13 दिसंबर को वोटों की गिनती के बाद होगा। मतगणना के लिए ब्लाकवार स्थान बनाया गया है। मंझनपुर में ओसा मंडी, सरसवां में टेंवा  स्कूल, कौशाम्बी में इंटर कालेज कौशाम्बी, सरसवां में रामसजीवन डिग्री कालेज जयंतीपुर, चायल में कौशाम्बी डिग्री कालेज, मूरजगंज में डिग्री कालेज, कड़ा और सिराथू में सयारा डिग्री कालेज को मतगणना स्थल के रूप में चिह्नित किया गया है।

इन सभी मतगणनास्थलों पर शुक्रवार को वोटों की गिनती कराने के लिए बैरिकेटिंग, टेबुल लगाने आदि का काम शुरू कर दिया गया। डीईओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि न्याय पंचायतवार मतगणना होगी। एक-एक न्याय पंचायत में 6-6 टेबुल लगाए जा रहे हैं। इस दौरान ज्यादातर न्याय पंचायतों की दो-दो ग्रामसभाओं की एक साथ काउंटिंग कराने की तैयारी है। कुछ कम ग्रामसभाओं वाले न्याय पंचायत में एक-एक ग्रामसभा के वोटों की  गिनती कराई जाएगी।  
विज्ञापन


 पंचायत चुनाव के मतों की गिनती रविवार को है। मतगणना के लिए प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए उम्मीदवार अथवा उनके प्रतिनिधियों का कार्ड शुक्रवार को बनाए जाने का दिन निर्धारित किया गया था। इसके कारण सुबह 10 बजे से ही मंझनपुर, कड़ा, सिराथू, मूरतगंज, नेवादा, चायल,  कौशाम्बी, सरसवां सभी ब्लाकों में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों और उनके सहयोगियों की भीड़ अभिकर्ता पास बनवाने के लिए जुटी रही। एजेंट कार्ड बनवाने के लिए भीड़ का आलम यह रहा दिनभर ब्लाकों में धक्कामुक्की की नौबत रही। वहीं मतगणना की मीटिंग और तैयारी में  व्यस्त होने के कारण ब्लाकों में बीडीओ समेत ज्यादातर अफसरों के नहीं होने के कारण कर्मचारियों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।

 मूरतगंज ब्लाक में तो बीडीओ के अपराह्न एक बजे ब्लाक लौटने पर अभिकर्ता कार्ड बनने का काम शुरू हो सका। इसे लेकर काफी देर तक ब्लाक में हंगामे जैसी स्थिति भी बनी रही। सभी ब्लाकों में प्रत्याशी और एक एजेंट के लिए कार्ड बनाने की मांग लोग करते रहे, लेकिन अफसरों ने प्रत्याशी अथवा एजेंट में से किसी एक ही व्यक्ति को मतगणना के लिए पास निर्गत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें