फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम के झाम में फंसा देवीगंज बाजार

Thu, 10 Dec 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू तहसील के देवीगंज बाजार में सड़क पटरियों पर कब्जा नासूर बना हुआ है। इससे बाजार में जाम की समस्या रोज की समस्या हो बन गई है। साप्ताहिक बाजार के दिन तो जाम की समस्या इतनी बढ़ जाती है कि दोपहिया वाहन लेकर भी निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। चौकी पुलिस और अफसरों की अनदेखी से लोग परेशान हैं। उनमें गुस्सा भी है। सिराथू तहसील क्षेत्र के गंगा तराई की प्रमुख बाजार है देवीगंज।
विज्ञापन


सैनी हाईवे से कालाकांकर मार्ग पर स्थित इस बाजार में रोजमर्रा के सामानों की खरीददारी करने के लिए आसपास के 50 से भी अधिक गांव के लोगों का आना-जाना है। इसके अलावा गंगा नदी में लेहदरी गांव के समीप पक्का पुल बन जाने से इस बाजार से होकर प्रतापगढ़, रायबरेली आदि जनपदों के भी लोग शीतलाधाम, सैनी, इलाहाबाद, कौशाम्बी, चित्रकूट आदि के लिए आते-जाते हैं। इससे बाजार में यातायात का दबाव भी बनने लगा है। इन सबके बीच देवीगंज बाजार अतिक्रमण का शिकार है। मुख्यमार्ग की पटरियों तक दुकानदारों और आसपास के घरवालों ने कब्जा कर रखा है। साथ ही टेंपो, ठेलेवालों का भी दिनभर सड़क पटरी पर कब्जा बना रहता है।

 इसके कारण यहां जाम की समस्या हमेशा बनी रहती है। सबसे ज्यादा दिक्कत तो लगने वाली साप्ताहिक बाजार के दिन होती है। उस दिन सड़क पटरियों पर दुकानदारों के अलावा आसपास के गांव के किसान भी आकर अपनी दुकानें सजा लेते हैं। इससे बाजार से होकर ट्रक, ट्रैक्टर, कार, जीप तो क्या दोपहिया वाहन लेकर भी निकलना मुश्किल होता है। बाजार के रहने वाले अशोक कुमार, चेतन पंडा, संजय मोदनवाल, रमेश सोनकर आदि ने बताया कि देवीगंज चौकी पुलिस तो इस दौरान मूकदर्शक बनी रहती है। वहीं कई बार अफसरों से भी शिकायत की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। एसडीएम सिराथू लालजी मिश्र ने बताया कि अतिक्रमण की समस्या जिले की सभी बाजारों में है। पंचायत चुनाव के बाद अभियान चलाकर इस दिशा में काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें