फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरी बस पलटी, 12 लोग जख्मी

Tue, 08 Dec 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 बारातियों से भरी बस सोमवार रात सराय अकिल क्षेत्र के तरनी-तरना गांव के समीप बेकाबू होकर पलट गई। इससे दर्जनभर बाराती घायल हो गए। सभी घायल बारातियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पांच घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा गांव निवासी गोविंद साहू की बारात सोमवार रात भरवारी गई थी। शादी का कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी बाराती बस में बैठकर घर लौट रहे थे। बारातियों से भरी बस जैसे ही रात करीब 11.30 बजे सरायअकिल थाना क्षेत्र के तरनी-तरना गांव के समीप पहुंची। ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। इससे बस में सवार कल्लू (60), अनिल कुमार (18), मुन्नालाल (50), लवकुश (20), वंशीलाल (22), जनार्दन प्रसाद (18), संतलाल (50) निवासी कसेंदा, सुक्खा (55) निवासी दरियापुर समेत करीब 12 लोग घायल हो गए।

 बस पलटने की आवाज और बारातियों की चीख-पुकार सुनकर हड़कंप मच गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने दुर्घटना की जानकारी सरायअकिल पुलिस को दी। साथ ही गांववाले दुर्घटनाग्रस्त बस में घायल होकर फंसे बारातियों को निकालने का प्रयास किया। उधर, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सरायअकिल पुलिस ने गांववालों की मदद से घायलों को बस से निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां मुन्ना, कल्लू, अनिल आदि 5 बारातियों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें