फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा की गला घोंटकर हत्या

Tue, 01 Dec 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पति के साथ खेत से लौट रही सौरई बुर्जुग गांव की वृद्धा सुग्गी देवी की सोमवार की शाम हत्या कर दी गई। वह रास्ते से रहस्यमय हालात में गायब हो गई थी। खोजबीन के दौरान आधी रात उसकी लाश खेत में मिली। चेहरे पर खरोंच और गले में साड़ी का पल्लू कसा हुआ था। पहने हुए गहने भी गायब थे। इससे लूट के लिए हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। पति की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके पुलिस तफ्तीश में जुटी है। वहीं घटना को लेकर गांव में अन्य तमाम चर्चाएं भी हैं।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव निवासी सुखलाल किसान है। सोमवार की शाम वह पत्नी सुग्गी देवी (60) के साथ गेहूं की बुआई कराने गया था। शाम करीब 7 बजे दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते से रहस्यमय हालातों में सुग्गी देवी गायब हो गई। कुछ देर तक सुखलाल यह सोचकर ध्यान नहीं दिया, कि रास्ते में वह गांव की किसी महिला से बातें करने लगी होगी, लेकिन जब देर तक सुग्गी देवी घर नहीं पहुंची, तो परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे।

 पूरा परिवार आधी रात तक उसकी खोजबीन में लगा रहा। इस दौरान घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में वृद्धा की लाश मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वृद्धा के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर खरोंच के निशान थे। साड़ी गले में कसी हुई थी। साथ ही उसके पहने गहने भी गायब थे। यह देख लोग लूट की नीयत से हत्या की आशंका जता रहे हैं। वृद्धा की हत्या की सूचना लगते ही सैनी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच के साथ पुलिस ने पति, परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गांववालों से भी पूछताछ की। छानबीन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें