फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरसेना बूथ पर हंगामा काटने में 11 धराए

Tue, 01 Dec 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 मंगलवार को मतदान के दौरान नेवादा ब्लाक के सुरसेना बूथ पर हंगामा हुआ। यहां प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे दोनों प्रत्याशी के परिजन फर्जी वोटिंग कराने, एक दूसरे के वोटरों को धमकाकर रास्ते में रोकने का आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए भिड़ गए। हंगामे की सूचना पर एडीएम, एएसपी, एसडीएम, सीओ फोर्स लेकर पहुंचे। हालांकि अफसरों के पहुंचने से पहले दोनों पक्ष के हंगामा कर रहे लोग चले गए थे। इस पर पुलिस ने दोनों प्रत्याशियों के घरों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने हंगामा काटने के आरोप में सुरसेना ग्रामसभा के दो महिला प्रत्याशियों के पति समेत 11 लोगों को हिरासत में भी ले लिया। थाने लाकर इन्हें दिनभर बैठाया रखा गया। मतदान के बाद इन्हें थाने से छोड़ा गया।
विज्ञापन


 पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में चायल और नेवादा ब्लाक के कई बूथों पर नाबालिगों के मतदान को लेकर तनातनी देखने को मिली। इस दौरान जरैनी और इमलीगांव में तो प्रत्याशियों के बीच झड़प भी हुई। शिकायत पर पहुंचे अफसरों ने लाइन में लगे कम उम्र के दिखने वाले मतदाताओं से पूछताछ के साथ उनके पहचानपत्र आदि की भी जांच की। इतना ही नहीं आशंका होने पर पुलिस ने कई को लाइन से निकालकर बाहर भी किया। वहीं झूठी शिकायत करने पर भी कई लोग हिरासत में लिए गए। नाबालिगों के वोट को लेकर उपद्रव मचाने पर पुलिस ने जरैनी बूथ से साजन कुमार और बृजभान को दबोचकर कई घंटे तक हिरासत में रखा गया। बाद में दोनों को हिदायत देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें