फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटियामारों के खिलाफ चला चाबुक

Mon, 30 Nov 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कटियामारों के खिलाफ बिजली विभाग के अवर अभियंता ने रविवार रात कई गांवों में छापेमारी की। इस दौरान मोहद्दीनपुर, बेला फतेहपुर, अचाकापुर, मेड़ीपुर, सेलरहा, मलाक पिंजरी गांवों में कटिया लगाकर बिजली चोरी करते 13 लोग पकड़े गए। अवर अभियंता ने इन सभी के खिलाफ मंझनपुर कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी है। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


मंझनपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता चंद्रशेखर आजाद ने रविवार रात मोहिद्दीनपुर, बेला फतेहपुर, अचाकापुर, मेड़ीपुर, सेलरहा, मलाक पिंजरी आदि गांवों में छापेमारी की। इस दौरान मोहद्दीनपुर गांव के सरजू लाल, सरयू प्रसाद, बेला फतेहपुर गांव के धर्मराज, दख्किनी प्रसाद, अचाकापुर गांव के मक्खन लाल, छंगू लाल, किशोर कुमार, बेचन लाल, मलाक पिंजरी गांव के गंगा प्रसाद, बद्री प्रसाद, सेलरहा गांव के भैयालाल, बदलू लाल, मंझनपुर गांव के कबीर के घर कटिया लगाकर बिजली चोरी मिली।

अवर अभियंता ने बताया कि यह सभी लोगों का बिल बकाया होने पर महीने भर पहले कनेक्शन काटा जा चुका है। बिल भुगतान करने के बजाय इन लोगों ने कटिया लगाकर बिजली चोरी शुरू कर दी थी। जेई ने इन सभी लोगों के खिलाफ मंझनपुर कोतवाली में तहरीर देकर बिजली चोरी करने की एफआईआर दर्ज करा दी है। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से आसपास के अन्य गांवों में भी हड़कंप मचा है। अवर अभियंता ने बताया कि यह अभियान अब लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें