फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी के 121 गांव वाले आज चुनेंगे अपना मुखिया

Fri, 27 Nov 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शनिवार को है। प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के निर्वाचन को हो रहे इस चुनाव के  पहले चरण में मंझनपुर और मूरतगंज ब्लाक की 121 ग्रामसभाओं में वोट डाले जाएंगे। इसके लिए दोनों ब्लाकों में कुल 411 बूथ बनाए गए हैं। ब्लाकों से इन सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियों की रवानगी दिनभर होती रही। दावा है कि शाम 5 बजे तक सभी पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं। पहले चरण में कुल 3.49 लाख मतदाता हैं जो शनिवार को अपने गांव का प्रधान चुनने को वोट डालेंगे।
विज्ञापन

 
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान पदों के निर्वाचन का आगाज शनिवार को पहले चरण के मतदान के साथ हो जाएगा। पहले चरण में कौशाम्बी के मंझनपुर ब्लाक की 59 और मूरतगंज ब्लाक की 62 ग्रामसभा में मतदान कराया जाना है। जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पहले चरण के मतदान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि मंझनपुर ब्लाक की 59 ग्रामसभा में 194 बूथ बनाए गए हैं। इसी तरह मूरतगंज ब्लाक की 62 ग्रामसभा में मतदान के लिए कुल 217 मतदेयस्थल बनाए गए हैं।

 मतदान के लिए शुक्रवार की सुबह 8 बजे से दोनों ब्लाक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी का काम शुरू कर दिया गया था। पहले चरण के लिए बनाए गए 411 बूथों पर कुल 3.49 लाख मतदाताओं को अपने वोट डालने हैं। अफसरों का दावा है कि शाम 5 बजे तक सभी 411 बूथों पर पोलिंग पार्टियां और सुरक्षाकर्मी पहुंच गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव ड्यूटी में तैनात किए गए सभी कर्मियों और अफसरों को पूरी ईमानदारी से मतदान कराने का निर्देश दिया है। चेताया है कि गड़बड़ी कराने की शिकायत मिली तो सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें