फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम में असफल किशोरी ने जहर खाकर दी जान

Thu, 26 Nov 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 बृहस्पतिवार को सैनी क्षेत्र के कूरामुरीदन गांव में प्रेम में अफसल एक किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उस  स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख एसआरएन रेफर कर दिया। मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।उक्त गांव निवासी वकीलउद्दीन की नाबालिग बेटी सोनी (15) ने आज घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत एकाएक खराब हो गई। वह उल्टियां करने लगी।
विज्ञापन


उसकी खराब हालत देख परिजनाें के पैराें तले जमीन खिसक गई। उसे आनन-फ ानन में सिराथू अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने किशोरी की हालत नाजुक देख उसे एसआरएन रेफर कर दिया। शाम को परिजन उसे शहर ले जा रहे थे। अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उसकी मौत हो गई। चर्चा है कि किशोरी ने प्रेम में असफल होने पर ऐसा कदम उठाया है। उसका प्रेम संबंध गांव के एक ही एक स्वजातीय युवक से चल रहा था।

 दोनों जीवन के बंधन  में बंध एक साथ जिंदगी जीना चाहते थे। मगर कन्या पक्ष के लोग उम्र कम होने के कारण इसके लिए राजी नहीं थे। इस बात से किशोरी व्यथित रहती थी। मां ने किशोरी को घर से बाहर आने-जाने पर पाबंदी भी लगा दी थी। हालांकि परिजन इस बाबत कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। सैनी पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें