फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धदशा में युवक की मौत

Wed, 25 Nov 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्धदशा में बुधवार की शाम टिकरा गांव के एक युवक की मौत हो गई। घर के भीतर ही उसकी लाश फंदे से लटकती मिली। फौरी तौर पर घटना को खुदकुशी माना जा रहा है। मगर परिवार के लोग इस बाबत कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

महेवाघाट थाना क्षेत्र के टिकरा गांव निवासी रवींद्र कुमार (22) पुत्र हरिश्चंद्र गांव में सफाई का काम करता था।

 गांव में बृहस्पतिवार को मिट्टी के तेल का वितरण किया जाना है। इसके लिए बुधवार को वह मुनादी करने गया था। बताया जाता है कि शाम करीब 4 बजे वह घर लौटा था। कुछ देर बाद ही घर के भीतर उसकी लाश फंदे से लटकती मिली। घर के सदस्यों की नजर फंदे से लटकते उसके शव पर पड़ी तो कोहराम मच गया।

चीख-पुकार सुनकर गांववालों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची महेवाघाट पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फौरी तौर पर पुलिस और गांववालों के साथ परिजन भी घटना को खुदकुशी मान रहे हैं। मगर युवक ने अचानक यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बाबत मां, बाप, भाई, बहन समेत कोई भी कुछ नहीं बता पा रहा है। युवक की अचानक हुई मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें