फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी आबादी के लिए आफत बना प्रेमजाल

Tue, 24 Nov 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती, किशोरियों को प्रेमजाल में फंसाकर उन्हें ले भागने की घटनाएं जिले में बढ़ती जा रही है। पुलिस के आंकड़े में 10 महीने के अंदर बहला-फुसलाकर युवतियों को भगा ले जाने की 50 से ज्यादा वारदातें हुई हैं। इनमें से पुलिस सिर्फ 20 युवतियों को ही अब तक बरामद कर सकी है।
विज्ञापन



कौशाम्बी में किशोरियां, युवतियां ही नहीं विवाहिता और कई बच्चों की मां बन चुकी औरतें भी प्रेम जाल में फंस रही है। तीन दिन पहले सैनी क्षेत्र के अजुहा इलाके की एक विवाहिता अपने तीन मासूम बच्चों को छोड़कर लापता हो गई थी। हफ्तेभर लापता रहने के बाद वह दूसरे शहर में बरामद हुई। इसी तरह से महीनेभर से करारी इलाके की दो किशोरियां लापता हैं। घरवालों का आरोप है कि पड़ोस के युवक  प्रेमजाल में फंसाकर ले भागे हैं।

नामजद एफआईआर दर्ज होने के बाद भी अब तक पुलिस इन दोनों किशोरियों और उन्हें फुसलाकर ले भागने वाले युवकों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। एक घटना अभी कुछ दिन पहले पिपरी इलाके की सामने आई थी। यहां की एक किशोरी को शादी का झांसा देकर एक युवक ले भागा था। उसके साथ मनमानी करने और 8 दिन घूमने के बाद उसे दिल्ली ले जाकर एक व्यक्ति के हवाले करके भाग आया था।
विज्ञापन


किशोरी के किसी तरह सूचना देने के बाद परिजन इलाकाई पुलिस के साथ दिल्ली जाकर उसे घर ले आए। उपरोक्त घटनाएं सिर्फ बानगी हैं। जिले में जनवरी से लेकर अक्तूबर के बीच बहला-फुसलाकर युवतियों को भगा ले जाने की 50 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें से सिर्फ 20 युवतियों को ही अब तक पुलिस बरामद कर सकी है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ओपी पांडेय का कहना है कि सभी थानेदारों को महिला उत्पीड़न के मामलों को गंभीरता से लेने और लापता किशोरी और युवतियों को बरामद करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें