फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लेखपालों की हड़ताल

Tue, 24 Nov 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
साथी पर हमले से भड़के मंझनपुर तहसील के लेखपालों ने हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। मंगलवार को कामकाज बंद करके दिनभर तहसील परिसर में राजस्वकर्मी धरने पर बैठे हुंकार भरते रहे। ऐलान किया कि गिरफ्तारी होने के बाद ही वे हड़ताल से हटेंगे।
विज्ञापन



ओमप्रकाश गुप्ता मंझनपुर तहसील में लेखपाल हैं। इन दिनों उसकी तैनाती मंझनपुर कस्बे में है। बृहस्पतिवार की शाम वह तहसील में ही बैठे थे। आरोप है कि तभी वहां चेयरमैन मंझनपुर के बेटे और सपा नेता शहीब हैदर उर्फ मीनू अपने भाई के साथ पहुंचे और उस पर फर्जी काम करने का दबाव बनाने लगे। इंकार करने पर दोनों भाई उससे भिड़ गए। उसके साथ मारपीट की। जानलेवा धमकी देते हुए उसे तहसील के पीछे घसीटने लगे। चीख-पुकार सुन लोगों के जमा होने पर दोनों भाई भाग निकले। मामले को लेकर आधी रात तक नगर कोतवाली में गहमागहमी बनी रही। घटना की खबर लगते ही तहसील के कई लेखपाल जुट गए।

आखिरकार पुलिस ने भुक्तभोगी लेखपाल की तहरीर पर मीनू और उनके छोटे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। उधर, लेखपालों ने गिरफ्तारी के लिए नगर कोतवाली पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था। मंगलवार तक गिरफ्तारी नहीं होने पर लेखपालों का गुस्सा फूट पड़ा। राजस्वकर्मियों ने कामकाज ठप करते हुए कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी। लेखपाल संघ के मंझनपुर तहसील अध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहा कि अब यह हड़ताल हमलावरों की गिरफ्तारी के बाद ही समाप्त होगी। इस मौके पर कंहईलाल तिवारी, ज्ञानप्रकाश, ज्ञानचंद्र, लल्लू लाल, हरिमोहन तिवारी आदि लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें