फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा पुलिस के खिलाफ गरजे ग्रामीण

Sat, 21 Nov 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
फसल काटने की शिकायत लेकर जाने वालों पर कार्रवाई से शनिवार को दस्सू का पुरा गांव के लोगों का पश्चिमशरीरा पुलिस के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। तमतमाए लोगों ने मंझनपुर आकर पुलिस अधीक्षक कार्यॉय का घेराव किया। एसपी को शिकायतीपत्र देकर दबंगों के साथ ही इलाकाई पुलिस की मनमानी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के दस्सू का पुरा (पूरबशरीरा) गांव निवासी हुबलाल, दुईजी देवी, महेश कुमार, सुखरानी, राम बहादुर, बबलू, मोहम्मद शमीम, बदमिया आदि ने बताया कि भूमिहीन होने के कारण उन्हें 1979 में भूमि प्रबंधक समिति की ओर से खेती के लिए ग्रामसभा की जमीन का पट्टा मिला था। इस जमीन पर वे बरसों से काबिज भी हैं। जमीन पर उन लोगों ने धान की रोपाई की थी। आरोप है कि पट्टा मिली जमीन पर तैयार धान की फसल 15 नवंबर को गांव के एक दबंग परिवार कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर काटने लगा।  जानकारी मिलने पर उन्होंने मामले की शिकायत पश्चिमशरीरा थाने के साथ तहसीलदार और एसडीएम मंझनपुर से की।

एसडीएम के निर्देश पर पहुंची पुलिस ने फसल कटाई से विपक्षियों को रोक दिया था। इसके दो दिन बाद पुलिस ने शिकायत करने वाले 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 18 नवंबर को सभी का चालान कर दिया। वहीं शिकायतकर्ताओं का चालान कर दिए जाने से पट्टाधारक परिवार सहम गए। इससे अगले ही दिन पुलिस की मिलीभगत से दबंग पट्टे वाली जमीन की सारी फसल काटकर उठा ले गए। दबंगों की दादागीरी और उनके साथ मिलीभगत करके शिकायतकर्ताओं पर हुई कार्रवाई से शनिवार को पीड़ित परिवारों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। एसपी को प्रार्थनापत्र देकर प्रकरण की जांच और कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने सीओ सिटी को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें