फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के हुनर को तराशना ही शिक्षा: नंदी

Tue, 31 Mar 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। बच्चे तो कच्ची मिट्टी के सामान हैं। बच्चों के हुनर को तराशना ही शिक्षा है। ऐसी ही शिक्षा मौजूदा समय की आवाश्यकता है। यह बातें रविवार की रात वानी सनराइज स्कूल के वार्षिकोत्सव में पूर्व मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने कही। साथ ही बच्चों के हुनर की भी सराहना की।
विज्ञापन


भरवारी स्थित वाणी सनराइज पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे पूर्व मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि प्रतिभा गरीब-अमीर, उम्र और रुतबे की मोहताज नहीं होती है। प्रतिभा तो उस हीरे की तरह है, जो कांच के टुकड़ों के ढेर के बीच पड़ी रहती है। बस पारखी ही उसे पहचानते हैं और तराशकर उसे कोहिनूर बना देते हैं। इलाहाबाद की मेयर अभिलाषा गुप्ता ने शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया। कहा कि मौजूदा दौर ऐसा है, जहां अच्छी शिक्षा के माध्यम से ही कामयाबी हासिल की जा सकती है।

इससे पहले कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं ने माटी से जुड़ी लोक संस्कृति के साथ ही पाश्चात्य संगीत के कार्यक्रम पेश करके लोगों को तालियां बचाने के लिए विवश कर दिया। इस मौके पर ज्योति गुप्ता, कैलाशचंद्र केसरवानी, लालजी गुप्ता, अभिजीत केसरवानी, गौरव अग्रवाल, विशाल गुलाटी, विपिन कुमार, विनोद कुमार, माधुरी अग्रवाल, मधु, पायल, आरती, स्वाति, प्रिया, जगदीश शिवहरे, पायल, रैन्सा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें