फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावत में गई किशोरी से दुराचार

Fri, 20 Nov 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पड़ोसी के घर से दावत खाकर लौट रही मंझनपुर क्षेत्र की एक किशोरी के साथ बुधवार की रात गांव के ही एक युवक ने दुराचार किया। रास्ते से खींचकर खेत में ले जाकर मनमानी करने के बाद युवक कहीं भी जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी बुधवार रात गांव में ही आयोजित भोज में शामिल होने गई थी। रात करीब 8.30 बजे वह खाना खाने के बाद अकेली ही घर जा रही थी। तभी रास्ते में गांव का एक युवक उसे मिल गया। किशोरी को अकेली देख उसने उसे धर दबोचा। मुंह दबाकर वह उसे उठाकर गांव के बाहर खेत में ले गया और अस्मत लूट ली। मनमानी करने के बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घटना के बाद करीब घंटे भर तक किशोरी वहीं खेत में पड़ी रही। इसके बाद किसी तरह वह घर पहुंची। उसकी हालत देखकर घरवाले सन्न रह गए।

 पूछने पर उसने पड़ोसी युवक की सारी करतूत परिजनों के सामने बयां कर दी। पड़ोसी युवक की कारस्तानी सुनकर घरवालों के होश उड़ गए। सुबह किशोरी को लेकर उसका पिता मंझनपुर कोतवाली पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। भुक्तभोगी पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुराचार की एफआईआर दर्ज कर ली है। कोतवाली निरीक्षक रज्जन लाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें