फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा

Tue, 17 Nov 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
बारा (ब्यूरो)। कौशाम्बी क्षेत्र की एक किशोरी के साथ दुराचार करने वाले युवक को सोमवार की रात पुलिस ने दबिश देकर धर दबोचा। पुलिस ने युवक के खिलाफ लिखा पढ़ी करके उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी 1 अक्तूबर की शाम खेत की ओर गई थी। अकेली देख गांव के ही एक युवक ने उसे दबोच लिया। झाड़ी की ओर उसे खींचकर युवक ने दुष्कर्म किया।

चीखने-चिल्लाने की कोशिश करने पर उसकी पिटाई भी की। उधर, चीख-पुकार सुनकर गांववाले दौड़े। ग्रामीणों को आता देख युवक ने किसी के सामने जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उधर, मौके पर पहुंचे गांववालों ने किशोरी की हालत देखी, तो उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी पर परिजन भी पहुंचे। किशोरी को लेकर घरवाले कौशाम्बी थाना पहुंचे और युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन


पहले तो पुलिस ने सिर्फ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन किशोरी के मेडिकल मुआयने और तफ्तीश के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज कर लिया। रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस अभियुक्त की तलाश में जुटी। सोमवार की रात मुखबिर की सूचना पर कौशाम्बी पुलिस ने दबिश देकर घर से ही युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें