सिराथू (ब्यूरो)। पंचायत चुनाव के तहत प्रधान पद के निर्वाचन को कड़ा और सिराथू ब्लाक की ग्रामसभाओं में तीसरे चरण में मतदान होना है। इन दोनों ब्लाकों में नामांकन पत्रों की बिक्री बुधवार से शुरू होगी। पर्चा बिक्री के लिए मंगलवार को दोनों ब्लाकों में तैयारी पूरी कर ली गई।
बीडीओ सिराथू कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि तीसरे चरण के मतदान के लिए 18 नवंबर से नामांकन पत्र की बिक्री शुरू की जाएगी। कड़ा और सिराथू ब्लाक में 21 से 23 नवंबर तक नामांकन पत्रों का दाखिल किया जाएगा। 24 से 26 नवंबर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 27 नवंबर को नाम वापसी और प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। बीडीओ ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए न्याय पंचायतवार काउंटर खोले जाएंगे। इसके लिए सिराथू ब्लाक में 16 काउंटर बनाए गए हैं।
वहीं, कड़ा बीडीओ सुनील तिवारी ने बताया कि कड़ा में नामांकन पत्र बिक्री के लिए 12 काउंटर खोलने की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक काउंटर पर एक-एक एआरओ की तैनाती की गई है। नामांकन पत्र बिक्री के दौरान कहीं भी किसी प्रकार की दिक्कतें सामने न आए। इसके लिए ब्लाक में बैरीकेटिंग के साथ ही पर्याप्त सुरक्षा के भी इंतजाम होंगे।