फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेडमिक थियेटर में दूर होगी पढ़ाई की समस्याएं

Tue, 31 Mar 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। क्लास में पढ़ाई के दौरान शिक्षा से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण एकेडमिक थियेटर से होगा। सोमवार को मां गायत्री मेमोरियल और किड्जी स्कूल भरवारी में इस एकेडमिक थियेटर का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर संस्था की वार्षिक पत्रिका माइलस्टोन का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन


भरवारी स्थित मां गायत्री मेमोरियल कौशाम्बी प्रेसीडेंसी स्कूल और किड्जी भरवारी में सोमवार को रिपोर्ट कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर संस्थान में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश एकेडमिक थियेटर का शुभारंभ भी हुआ। संस्था के चेयरमैन संजय गुप्ता और किड्जी स्कूल के फाउंडर देवबाबू ने इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर संजय गुप्ता ने कहा कि मौजूदा दौर में बच्चों के शैक्षिक स्तर को ऊंचा उठाना अहम है। साथ ही उनकी शैक्षिक समस्याओं का निस्तारण भी तत्काल होना चाहिए।

तभी वे इस प्रतिस्पर्धी युग ने सफलता के नए आयाम गढ़ सकते हैं। इसी उद्देश्य से संस्थान में एकेडमिक थियेटर की स्थापना की गई है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने वार्षिक पत्रिका माइलस्टोन के द्वितीय संस्करण का विमोचन भी किया। कहा कि आज गांव-गांव प्रतिभाएं भरी हैं। बस, उन्हें पहचाननने और तराशकर मंच उपलब्ध कराने भर की जरूरत है। इसके बाद ये प्रतिभाएं खुद अपना मुकाम हासिल कर लेंगी। इस मौके पर विष्णु पांडेय, जयप्रकाश पाल, सैफाली श्रीवास्तव, अशोक मोदनवाल, राजेश अग्रहरि, रवींद्र मिश्र, पीतांबर लाल केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें