फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर मासूम की मौत

Sat, 14 Nov 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (कौशाम्बी)। खेलते समय छत से गिरकर बृहस्पतिवार को सैयद सरावां गांव के एक बालक की मौत हो गई। मासूम की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। चरवा थाना क्षेत्र के सैयद सरावां गांव निवासी संदीप कुमार किसान है। उसका पांच वर्षीय बेटा सूर्या बृहस्पतिवार को घर की छत पर खेल रहा था। परिवार के अन्य सदस्य घर के कामकाज में व्यस्त थे।
विज्ञापन


 इसी दौरान  खेलते समय सूर्या छत से नीचे गिर गया। बच्चे की चीखें सुनकर घरवालों के होश उड़ गए। परिजन भागकर मौके पर पहुंचे, तो खून से लथपथ बच्चे को बेहोश पड़ा देख कोहराम मच गया। परिजन उसे लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने चेकअप करते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घर लाकर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। त्यौहार के दिन बच्चे की मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें