फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश दोनों सरकारें किसान विरोधी

Tue, 31 Mar 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी (ब्यूरो)। किसानों के देश में सबसे ज्यादा बदहाल अन्नदाता हैं। इसकी वजह सिर्फ किसानों की समस्याओं की अनदेखी है। यह बातें सोमवार को करारी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में रालोद के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान ने कही। उन्होंने बेमौसम बारिश से बर्बाद हुए किसानों की मदद में देरी के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा कि दोनों सरकारें किसान विरोधी हैं।
विज्ञापन


करारी इंटर कालेज के सामने स्थित बाग में सोमवार को आयोजित राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने किसानों की समस्याओं को जानने के लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव घूमने और इसके निस्तारण के लिए संघर्ष की जरूरत है।

केंद्र और प्रदेश दोनों सरकारें किसान विरोधी हैं। ऐसा नहीं होता, तो बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद किसान आज खुदकुशी को मजबूर नहीं होते। उन्होंने प्रदेश सरकार को जहां कानून-व्यवस्था मुद्दे पर भी घेरा। वहीं मोदी पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि चुनाव के दौरान जनता से बड़े-बड़े वादे करके मोदी प्रधानमंत्री बन गए। पर, वे नौ महीने में ही फेल हो चुके हैं। भाजपा और मोदी की सारी असलियत जनता जान चुकी है।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसानों के लिए संघर्ष करते रहने और पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. मसूद अहमद ने भी प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। मौके पर जिलाध्यक्ष इमरान हैदर रिजवी, आरिफ महमूद, नजमुल हसन, राकेश चौरसिया, अशरफ आजाद, शिवकरन सिंह, भीम सरोज, लक्ष्मीकांत मिश्र, जगराम कोरी, बब्लू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें