फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्चा लीक, साल्व चिट बरामद

Mon, 09 Nov 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी (ब्यूरो)। लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के अलावा परीक्षार्थियों को मोटी रकम लेकर उन्हें प्रश्नों के उत्तर भी उपलब्ध कराए गए थे। इसका खुलासा कौशाम्बी के रिजवी कालेज में एक परीक्षार्थी के पास से बरामद साल्व चिट से हुआ। कक्ष निरीक्षक ने इस परीक्षार्थी को पुलिस के हवाले कर दिया। एफआईआर लिखकर पुलिस युवक से पूछताछ के साथ गिरोह की तलाश में जुटी है। युवक के मुताबिक उसने यह साल्व चिट तीन हजार रुपये में इलाहाबाद के ही एक युवक से खरीदी थी, जिसे वह पहचानता नहीं है।
विज्ञापन


लेखपाल भर्ती परीक्षा रविवार को कौशाम्बी के भी 26 केंद्रों में थी। इस दौरान रिजवी कालेज करारी में परीक्षा देते समय कक्ष निरीक्षक ने एक छात्र को सी सीरीज के साल्व चिट के साथ धर दबोचा। पूछताछ के बाद उसे करारी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस परीक्षार्थी के खिलाफ कक्ष निरीक्षक सागर जायसवाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ राकेश कुमार यादव ने बताया कि इस युवक ने अपना नाम राजेश कुमार पुत्र फतेहबहादुर यादव निवासी करकटेपुर थाना बहरिया इलाहाबाद बताया है।

पूछताछ में इस युवक ने यह भी खुलासा किया कि उसने यह साल्व चिट इलाहाबाद में ही एक व्यक्ति से तीन हजार रुपये में खरीदी थी। पुलिस इस युवक से मिली जानकारी के आधार पर लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने और साल्व चिट उपलब्ध कराने वाले गिरोह की तलाश में जुटी है। साल्व चिट के साथ परीक्षार्थी के पकड़े जाने को लेकर अन्य युवक-युवतियों के होश उड़े हैं। उनका कहना है कि जब पेपर लीक हुआ है तो परीक्षा निरस्त होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें