फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी के 26 केंद्रों पर होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा

Sat, 07 Nov 2015 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन बोर्ड द्वारा चकबंदी लेखपाल भर्ती की परीक्षा कौशाम्बी के 26 केंद्रों पर होगी। आठ नवंबर को होने वाली इस परीक्षा की तैयारी में प्रशासनिक अमला जुटा है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट में बैठक करके डीएम ने तैयारी का जायजा लिया। बताया कि शुचितापूर्ण परीक्षा के लिए 3 जोनल, 11 सेक्टर और 26 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


चकबंदी लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए कौशाम्बी के भी 26 स्कूलों को केंद्र बनाया गया है। जहां 16550 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसकी तैयारी के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थ अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 3 जोनल, 11, सेक्टर मजिस्ट्रेट और 26 स्टैटिट मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।

बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में सिर्फ काले बाल प्वाइंट पेन का ही इस्तेमाल करना है। ऐसे में कोई भी परीक्षार्थी अपने साथ कक्ष में मोबाइल, पेजर जैसे इलेक्ट्रानिक सामान नहीं ले जा सकेगा। वहीं सभी कक्ष निरीक्षकों से यह लिखित देने को कहा है कि वे नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराएंगे। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर किसी भी अधिकारी, कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। सीधे एफआईआर कराई जाएगी। बैठक मे एडीएम श्रीकृष्ण, सीडीओ डॉ. अरविंद चौरसिया, एसडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, लालजी मिश्र, अश्विनी कुमार श्रीवास्तव आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन








विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें