प्राथमिक स्कूलों में 15000 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति के लिए सोमवार को जनपदवार काउंसिलिंग कराई गई। कौशाम्बी में 100 सीटों के लिए स्थानीय डायट से बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त और और टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। सुबह 10.30 बजे से शुरू हुई काउंसिलिंग में 250 युवक-युवतियां शामिल र्हुइं। भीड़ के कारण शाम करीब 6.30 बजे तक काउंसिलिंग होती रही। बीएसए अशोक कुमार सिंह यादव ने बताया कि स्थानीय डायट से प्रशिक्षण लेने वाले अभ्यर्थियों के बाद 6 नवंबर को गैरजनपद से प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई जाएगी।