फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

95 हजार लोग बने भाजपाई

Mon, 30 Mar 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। भाजपा ने पांच महीने के अपने सदस्यता अभियान के दौरान जिले के 95 हजार लोगों को पार्टी से जोड़ा है। सदस्यता अभियान के समापन पर रविवार को मंझनपुर में आयोजित समीक्षा बैठक में यह दावा प्रदेश उपाध्यक्ष करन सिंह ने किया। उन्होंने सदस्यता अभियान के प्रभारी बनाए गए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से 31 मार्च तक प्रपत्र जमा करने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही अभियान के बाद भी लोगों को पार्टी से जोड़ते रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत पाकर केंद्र में काबिज हुई भाजपा खुद को दुनिया की सबसे मजबूत पार्टी बनाने का अभियान चलाया। इसके लिए प्रत्येक जिले में लक्ष्य देकर सदस्यता अभियान चलाया गया था। एक नवंबर से मार्च तक पांच महीने तक चले इस अभियान का 31 मार्च को समापन हो रहा है। समापन से पहले रविवार को मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में समीक्षा बैठक की गई। इसमें मौजूद रहे प्रदेश उपाध्यक्ष करन सिंह ने बताया कि कौशाम्बी में सदस्यता अभियान के दौरान कुल 95 हजार लोगों को पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाकर जोड़ा गया है।

उन्होंने सदस्यता अभियान की इस सफलता के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना की। साथ ही उन्होंने 31 मार्च तक सदस्यता अभियान के प्रभारियों को प्रपत्र जमा करने का निर्देश दिया है। कहाकि अभियान खत्म होने के बाद भी कार्यकर्ताओं का काम समाप्त नहीं होता है। कार्यकर्ता गांव-गांव घूमकर पार्टी को और मजबूत बनाने के साथ जनमुद्दों को लेकर संघर्ष करते रहें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह पटेल, सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी रमेश पासी, अनामिका चौधरी, आद्या प्रसाद पांडेय, अनीता त्रिपाठी, विनीता देवी, तारा देवी, डॉ. गुलाब कुशवाहा, नोखेलाल, चंदन केसरवानी, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, विकास गुप्ता, द्रोण तिवारी, शांताराम, अवनीश त्रिपाठी, दिनेश पांडेय, प्रेमचंद्र चौधरी, दुर्गेश गुप्ता, अनुराग केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें