फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें बंद करके गरजे दवा व्यापारी

Wed, 14 Oct 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
ई-फार्मेसी यानी आनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ बुधवार को कौशाम्बी के भी दवा व्यापारी हड़ताल पर रहे। दुकानों में ताला लगाकर दवा व्यापारियों ने जुलुस निकालकर अपने हक के लिए हुंकार भरी। कलेक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। ऐलान किया गया कि मांगे पूरी होने तक उनका यह संघर्ष चलता रहेगा।
विज्ञापन

 
आनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ केमिस्ट और ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने आरपार की लड़ाई छेड़ दी है। संस्था की राष्ट्रीय इकाई के आह्वान पर बुधवार को जिलेभर के मेडिकल स्टोर बंद रहे। हड़ताल पर रहे दवा दुकानों के संचालकों ने इस दौरान जिला मुख्यालय मंझनपुर में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। मंझनपुर चौराहे से नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में दुकानदार कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी कार्यालय के सामने केंद्र सरकार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए आवाज बुलंद की। करीब घंटे भर तक हुंकार भरने के बाद दवा दुकानदारों ने प्रधानमंत्री को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।

 इसमें ई-फार्मेसी यानि आनलाइन दवा बिक्री की योजना को लागू नहीं करने, दवा दुकानों में फार्मासिस्ट की अनिवार्यता को समाप्त करने, खुदरा दवा दुकानों के ड्रग्स लाइसेंस नवीनीकरण की विसंगतियों को दूर करने आदि मांगें शामिल रही। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम केसरवानी ने कहाकि जब तक मांगें पूरी नहीं होती हैं, यह संघर्ष जारी रखा जाएगा। इस मौके पर संगठन के जिला महामंत्री अशोक कुमार केसरवानी, बालाजी केसरवानी, सुरेश कुमार अग्रहरि, विनोद कुमार, शिवकुटी अग्रहरि, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, गिरीश कुमार, ओमबाबू, अरविंद कुमार, घनश्याम, शमीम, ललित कुमार, मानिकचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें