फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नदी में समाया किशोर, मौत

Fri, 09 Oct 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा नदी के तरसौरा घाट पर साथियों के साथ स्नान करने गया एक किशोर शुक्रवार को गहरे पानी में समा गया। करीब दो घंटे बाद जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने नदी में जाल डलवाकर शव बरामद किया। बेटे की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोखराज थाना क्षेत्र के तरसौरा गांव का विपिन उर्फ शुभम (12) पुत्र शिवकुमार शुक्रवार की सुबह पड़ोस में ही रहने वाले अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने तरसौरा घाट गया था। स्नान के दौरान अचानक वह गहरे पानी में जाकर डूब गया।
विज्ञापन


 किशोर के नदी में समाने से साथ रहे उसके दोस्त सहम गए। वह भागकर अपने-अपने घर चले गए। दोस्तों ने घटना की जानकारी किशोर के परिजनों को भी नहीं दी। इधर काफी देर तक बेटे के घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग परेशान हो उठे। खोजबीन के दौरान घाट किनारे पहुंचे परिवार वालों ने बच्चे का कपड़ा पड़ा देखा, तो उनके होश उड़ गए। मामले की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारा। जाल डालकर खोजबीन की गई। करीब दो घंटे के मशक्कत के बाद गोताखोर किशोर का शव खोज सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें