फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबूझ बुखार ने फिर ली एक और जान

Tue, 06 Oct 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके में अबूझ बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौतें हो रही हैं। सोमवार रात भी क्षेत्र के असरापुर गांव में बुखार की चपेट में आने से एक वृद्ध की सांस टूट गई। वहीं गांव के कई लोग बुखार से तप रहे हैं।
विज्ञापन

चायल तहसील क्षेत्र के असरापुर गांव निवासी राम खेलावन (60) पुत्र मन्नीलाल किसान था। हफ्तेभर से उसकी तबीयत खराब थी। बुखार से तप रहे वृद्ध का इलाज परिवार के लोग मनौरी बाजार के एक निजी चिकित्सक से करा रहे थे। सोमवार रात उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। वृद्ध की हालत गंभीर देख परिजन उसे स्थानीय एक अन्य क्लिनिक ले गए। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गांव की लक्ष्मी देवी (13), सोनू (04), भुंवर लाल (05), मोनू (03) आदि कई लोग बुखार से तप रहे हैं।

इन सभी बीमारों का इलाज स्थानीय चिकित्सकों से हो रहा है। बता दें कि चायल इलाके में पखवारेभर से जानलेवा बुखार से लोग पीड़ित हो रहे हैं। 15 दिन के भीतर बुखार से एक दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इस संदर्भ में सीएमओ यूबी सिंह का कहना है कि गांव और कस्बों में फागिंग कराए जाने के लिए सभी सीएचसी, पीएचसी प्रभारियों को निर्देश दे दिया गया है। साथ चिकित्सकों को गांवों का भ्रमण करके पीड़ितों की जांच और स्लाइड तैयार कराने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरती गई, तो जांच कराकर दोषी चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें