फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की मौत पर भड़के ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 19 Sep 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल में हुई रहस्यमय हालत में मीरापुर गांव के मजदूर की मौत पर शव देख परिजनों के साथ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पड़ोसी गांव के पेटी कंट्रैक्टर और ठेकेदार पर हत्या कर शव गांव पहुंचाने का आरोप लगाते हुए हाइवे पर  जाम कर दिया। सड़क जाम किए जाने की भनक लगते ही सीओ, एसडीएम कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा योजना से पांच लाख रुपये दिलाए जाने का भरोसा दिलाते हुए जाम समाप्त कराया। सड़क जाम किए जाने से करीब दो घंटे इलाहाबाद-कानपुर मार्ग बाधित रहा।
विज्ञापन

पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी महेन्द्र कुमार (40) पुत्र राम सजीवन मजदूर था।

पड़ोसी गांव के एक पेटी कंट्रैक्टर के साथ वह मजदूरी करता था। शुक्रवार की रात विंध्याचल में अधेड़ की रहस्यमय हालत में मौत हो गई। शनिवार को सुबह ठेकेेदार की मदद से अधेड़ का शव गांव लाने के बाद दरवाजे पर रख पड़ोसी भाग निकला। मृतक की पत्नी कबूतरी ने बताया कि दो महीने पहले उसके पति को पड़ोसी मजदूरी कराने के लिए विंध्याचल ले गया था। आरोप है कि दो साल से वह ठेकेदार के साथ काम करता था। इधर ठेकेदार पर उसकी मजदूरी भी काफी पड़ी थी। पैसा न देना पड़े इस लिए उसकी हत्या कर शव को घर पर रख पड़ोसी भाग गया था।

मजदूर की रहस्मय मौत पर परिजनों के साथ गांव के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ शव को सड़क पर रख  जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ, एसडीएम कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने पीड़ित परिवार के साथ गांव के लोगों को किसी तरह शांत कराते हुए उनकी मांग सुनी। अफसरों ने मजदूर को किसान बीमा दुर्घटना बीमा योजना से पांच लाख रुपये की सहायता राशि दिलाए जाने का आश्वासन दिलाते हुए शांत कराया। पुलिस ने मृतक की पत्नी से तहरीर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मजदूर की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें