फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरे गड्ढ़े में गिरे मासूम की मौत

Thu, 17 Sep 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गुवारा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह पानी भरे गहरे गड्ढ़े में गिरकर मासूम बच्ची की मौत हो गई। गड्ढ़ा हैंडपंप की बोरिंग में पानी की व्यवस्था करने के लिए खोदा गया था। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। करारी थाना क्षेत्र के गुवारा गांव का  वहाब अपने घर के भीतर हैंडपंप लगाने  के लिए बोरिंग करा रहा है।
विज्ञापन


पानी का इंतजाम करने के लिए बोर के पास ही उसने गहरा गड्ढ़ा खुदवा रखा है। बृहस्पतिवार की सुबह उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी जोया खेलते-खेलते अचानक पानी भरे गड्ढ़े में गिर गई। घंटे भर बाद परिवार के लोगों ने उसका उतराता हुआ शव देखा तो उनके होश उड़ गए। बच्ची की मौत से घर में चीख-पुकार मच गई। इस दौरान मौके पर पड़ोसियों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर हाल बेहाल है। हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। परिवार वालों ने शव दफना दिया। मासूम बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें