फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिचकोले खाने को लोग मजबूर, आक्रोश

Sat, 12 Sep 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
बैगवा-मोहउद्दीन सड़क कई साल से क्षतिग्रस्त है। इस पर जगह-जगह तमाम छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे लोग हिचकोले खाने को मजबूर हैं। गड्ढ़ों के कारण आए दिन हादसे भी होते रहते हैं। लोगों का कहना है कि समस्या से अवगत कराने के बाद भी समाधान नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बैगवा, कौशाम्बी मार्ग से मोहउद्दीनपुर गांव जाने के लिए करीब 15 साल पहले तकरीबन 5 किलोमीटर सड़क बनवाई गई थी। मनोज अग्रहरि, ज्ञानेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, अंशू त्रिपाठी, योगेन्द्र त्रिपाठी का कहना है कि सड़क बनने के बाद एक बार भी मरम्मत नहीं कराई गई है।

सड़क पर जगह-जगह तमाम छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस कारण लोगों को आने-जाने में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गड्ढों में पानी भरा रहता है। इससे  लोग फिसलकर गिर जाते हैं। लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग को समस्या से कई बार अवगत कराया गया। इसके बाद भी सड़क दुरुस्त नहीं कराई जा सकी है। ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी से शुक्रवार को शिकायत की। सीडीओ ने अधिशासी अभियंता को जांच करके कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें