फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वाबा में डेंगू ने दी दस्तक, हडकंप

Tue, 01 Sep 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाबा में डेंगू की दस्तक ने दे दी है। बीमारी की चपेट में आने से भरवारी की एक महिला की हालत बिगड़ गई है। जिसे इलाहाबाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को विवाहिता के खून की जांच के बाद बीमारी की पुष्टि हुई तो परिजनों के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि विवाहिता को एक पखवारे से बुखार आ रहा था। जिसका इलाज स्थानीय एक अस्पताल में चल रहा था। महिला में डेंगू के लक्षण मिलने से परिवार के साथ कस्बे के लोग सहमे हुए है।
विज्ञापन


बता दें कि भरवारी कस्बे के वार्ड 10 इंद्रानगर मोहल्ले की रहने वाली स्वाती देवी (23) पत्नी राकेश कुमार को पखवारे भर पहले अचानक बुखार आ गया था। जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इधर तबियत में कुछ सुधार होने पर विवाहिता रक्षा बंधन पर्व पर मायके फतेहपुर के विजयीपुर गांव चली गई। सोमवार की सुबह अचानक विवाहिता की तबियत बिगड़ती देख मायके वाले ससुरालियों को बीमारी की जानकारी देते हुए इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां विवाहिता के ब्लड की जांच में चिकित्सकों ने डेगूं की पुष्टि की।

 विवाहिता में डेगूं के लक्षण मिलते ही जहां परिवार के लोगों के होश उड़ गए वहीं कस्बे के लोगों में भी हडकंप मच गया। मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी डा राजकुमार मिश्र ने बताया कि विवाहिता में डेगूं के लक्षण मिले है। शासकीय अस्पतालों के चिकित्सकों को जरूरी दिशा निर्देश दे दिए गए है। बताया कि बीमारी से बचने के लिए लोगों को सावधानियां बरती चाहिए। यह बीमारी मच्छर के काटने से ही होती है। ऐसे में लोगों को मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। साथ घरों के आस पास गंदे पानी को न जमा होनें दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें