फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब करोबारियों पर शिकंजा कसने का खाका तैयार

Sun, 30 Aug 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शांति व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को चुनाव से पहले शराब कारोबारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसमें  लापरवाही करने वाले थानेदारों के खिलाफ कार्रवाई का भी फरमान जारी किया है। इसे लेकर शराब व्यवसायियों के होश उड़े हैं। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही अभियान चलाकर बड़े पैमाने पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अक्तूबर-नवम्बर में होने प्रस्तावित हैं। इसकी तैयारी प्रशासन ने युद्ध स्तर पर शुरू कर दी है। बूथों और उनमें लगाए जाने वाले कर्मचारियों से लेकर आरक्षण की सूची बनाने तक का काम दिन रात एक करके कराया जा रहा है। चुनाव में शांति व्यवस्था को लेकर भी अधिकारी खासी गंभीरता बरत रहे हैं। जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि चुनाव से पहले सभी थाना क्षेत्रों के शराब कारोबारियों को चिन्हित करा लिया जाए।

और इनके खिलाफ अभी से ही अभियान चलाकर कार्रवाई शुरु कर दी जाए। डीएम ने साफ कहा है कि छोटे-छोटे कारोबारियों के साथ ही बड़े माफियाओं पर भी पैनी नजर रखी जाए। ताकि यह अवैध देशी शराब की आपूर्ति न कर पाएं। जिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव के दौरान कहीं से भी शराब की बिक्री की शिकायत मिली तो संबंधित थानेदार को दोषी मानते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ओपी पांडेय का कहना है कि शराब बेचने वालों के खिलाफ आम तौर पर भी कार्रवाई की जाती है, लेकिन चुनाव के मद्देनजर खास सतर्कता बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें