फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झील में मिली लापता युवक की लाश

Wed, 26 Aug 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तेदार के साथ कमल की जड़ निकालने गए युवक की लाश बुधवार को संदिग्ध हालत में अलवारा झील से बरामद हुई। मृतक के  घर वाले हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के साथ रहे रिश्तेदार को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के धाता कोतवाली क्षेत्र के किशुनपुर गांव के रहने वाला अजय कुमार (23) पुत्र चंद्रबली मंगलवार की सुबह महेवाघाट के घोपकापुरवा गांव में रहने वाले अपने साढू भोला के साथ उसके गांव आया था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को दोनों अलवारा झील में कमल की जड़ निकालने के लिए गए थे। देर शाम तक जब अजय घर नहीं पहुंचा तो बुधवार की दोपहर पिता चंद्रबली बेटे की तलाश में रिश्तेदार के घर पहुंचा। चंद्रबली के मुताबिक बेटे की बाबत पूछताछ करने पर भोला टालमटोल करने लगा।

इस पर चंद्रबली ने बेटे के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर  पुलिस ने भोला को संदिग्ध मानते हुए हिरासत में ले लिया। महेवाघाट पुलिस के मुताबिक पहले भोला घंटों टालमटोल करता रहा। कर्रा करने पर बताया कि वह साथ में कमल की जड़ निकाल  रहा था। अचानक अजय गुम हो गया। उसने सोचा देर होने के कारण वह अपने घर चला गया होगा। गांव आकर उसने यह जानकारी कुछ लोगों को दी लेकिन पुलिस या अजय के घर वालों को बताने की बात उसके दिमाग में नहीं आई। मगर भोला की बातों में बनावट अधिक विश्वास कम दिखा। इस पर पुलिस भोला को संदिग्ध मानते हुए अलवारा झील पहुंची। वहां खोजबीन के दौरान दलदल में फंसी अजय की लाश मिल गई। शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अजय के घर वाले दबी जुबान हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। पुलिस ने भी इसकी पुष्टि की है। हालांकि खबर लिखे जाने तक मृत अजय के परिजनों ने कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी थी। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। प्रभारी एसओ हेमंत ज्ञान ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें