फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी ने थानेदारों को पढाया पाठ

Sun, 23 Aug 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस महकमे ने फील्ड  सजानी शुरू कर दी है। चुनाव के पहले शातिरों को जेल भेजने की तैयारी का मसौदा तैयार हो गया है। रविवार को पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा के दौरान एसपी एसए पंकज ने इसकी रूपरेखा से थानेदारों को रूबरू कराया। चेताया कि लापरवाही किसी भी मायने में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने रविवार को पुलिस लाइंस में थानेदारों के साथ आपराधिक वारदातों की समीक्षा करते हुए पंचायत चुुनाव की तैयारी का भी खाका खींचा। कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान प्रत्याशी शराब का प्रलोभन वोटर को दिया करते हैं। इसके लिए गांव में अवैध शराब बनाई जाती है।

 तस्करी के जरिए भी शराब की खेप पहुंचती है। इसके लिए बार्डर पर तलाशी के अलावा गांवों में भी सघन चेकिंग कर अवैध शराब के धंधे को रोका जाए। चुनाव में जो भी व्यक्ति गड़बड़ी कर सकता है उसे पाबंद किया जाए। आपराधिक किस्म के लोग जेल भेजे जाएं। जो शातिर अपराधी जमानत पर छूटे हैं और गड़बड़ी करा सकते हैं उनकी जमानत निरस्त कराने की प्रक्रिया अमल में लाई जाए। कहा कि विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी लाई जाए। घटनाओं के खुलासे के साथ वारंटी की गिरफ्तारी शत प्रतिशत सुनिश्चित की जाए। इसमें कोताही करने वाले थानेदार से लेकर विवेचक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटनाओं का खुलासा किया जाए। इस मौके पर एएसपी ओपी पांडेय, सीओ सिटी पुर्णेन्दु सिंह, सीओ चायल आलोक मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें