कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत महमदपुर कछार में गंगा नदी के किनारे एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बधाई पूजा के दौरान गंगा नदी में नहाने गए पांच बच्चे गहरे पानी में डूब गए।
कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत महमदपुर कछार में गंगा नदी के किनारे एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बधाई पूजा के दौरान गंगा नदी में नहाने गए पांच बच्चे गहरे पानी में डूब गए।
विज्ञापन
महमदपुर निवासी रजनीश निषाद पुत्र संतोष निषाद और गांव के अन्य लोग बधाई पूजा के लिए महमदपुर कछार गंगा घाट गए हुए थे। इसी दौरान पांच बच्चे गंगा नदी में नहाने लगे और गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगे। घाट पर मौजूद मछुआरों ने तीन बच्चों को बचा लिया, लेकिन दो बच्चे गहरे पानी में लापता हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन में जुटी है।
जो बच्चे डूबे हैं उनमें अर्जुन निषाद (13) पुत्र नंदलाल निषाद, आर्यन (11) पुत्र सोहनलाल, साजन सरोज (14) पुत्र बिहारी लाल, आंचल निषाद (13) पुत्री नंदलाल निषाद, नकुल सरोज पुत्र गणेश शामिल हैं। जिसमें अर्जुन निषाद और आर्यन लापता हैं, जबकि शेष तीनों को सकुशल बचा लिया गया है।