फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अलवारा झील के किनारे मछुआरे की सिर कूंचकर हत्या, चौकीदार के साथ कल दोपहर निकला था घर से

Sat, 20 Jun 2026 12:21 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

महेवाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत अलवारा झील के किनारे मछली पकड़ने वाले मजदूर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। एसपी और एएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। 
विज्ञापन
मछुआरे की हत्या के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेवाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत अलवारा झील के किनारे मछली पकड़ने वाले मजदूर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। महेवाघाट इलाके के  पौर काशीरामपुर गांव के नजदीक स्थित अलवारा झील के किनारे शनिवार को एक मछुआरे की हत्या का मामला सामने आया। मृतक की पहचान बरमदीन (55 )के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरपुर बिहार के सरैया गांव का निवासी था। वह पिछले कई वर्षों से अपने करीब आधा दर्जन परिजनों के साथ अलवारा झील में मछली पकड़ने का काम करता था और अन्य शिकारियों के साथ झील किनारे बनी झोपड़ी में रहता था।

विज्ञापन


ठेकेदार अरविंद त्रिपाठी के लिए काम करने वाले बरमदीन के सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। ठेकेदार अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि झील की रखवाली के लिए नियुक्त चौकीदार बवाली के साथ बरमदीन शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे से झोपड़ी से गायब था। घटना की सूचना बीट आरक्षी पंकज पांडे को पौर काशीरामपुर के पूर्व प्रधान ठाकुर राकेश सिंह ने दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

घटनास्थल पर एसपी सत्यनारायण प्रजापत, एएसपी अमिता सिंह व सीओ कौशाम्बी जनेश्वर पांडेय ने पहुंचकर महेवाघाट पुलिस को जरूरी निर्देश देते हुए बिना देरी घटना का खुलासा करने का आदेश दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष शिव शंकर पांडेय ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। हत्या के कारणों और आरोपितों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें