कौशाम्बी थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म और धर्मांतरण मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान और मौलवीर समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता की मां ने एसपी से शिकायत की थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
पीड़िता की मां का आरोप है कि रविवार शाम गांव की एक महिला बहाने से उसकी बेटी को अपने घर ले गई, जहां उसके दो भाइयों ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने पर जब मां वहां पहुंची तो मौलाना को बुलाकर मां-बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया गया।
इस दौरान गांव का पूर्व प्रधान अतीक अहमद, कोटेदार इशरार अहमद और छोटू खान भी मौजूद था। किसी तरह छूटकर घर पहुंचीं मां-बेटी ने परिजनों को घटना बताई। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता के बेटे की पिटाई कर दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसपी राजेश कुमार से की, जिसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचक को निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। - जेपी पांडेय, सीओ कौशाम्बी