ट्रेन से कटकर मां-बेटी की मौत के बाद पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद।
दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग के सिराथू रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह ट्रैक पार करते समय कानपुर से प्रयागराज जा रही भृगु एक्सप्रेस की चपेट में आकर मां बेटी की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने औपचारिकता पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कड़ा धाम के गौसपुर नवावां गांव निवासी जाहिद खान सऊदी अरब में रहते हैं। रविवार की सुबह उनकी पत्नी बानो (32) और बेटी हमीरा (7) के साथ कानपुर जाने के लिए चौरी चौरा ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफॉर्म एक से दो तक जाने के लिए ट्रैक पार कर रही थी। इस दौरान कानपुर से प्रयागराज भृगु एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसा देख मौके पर लोगों को भीड़ जुट गई सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।