डीजे और पटाखों के शोर में मारी गोली
बृहस्पतिवार की रात दोस्तों के साथ शादी में आए सुनील को द्वारपूजा के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे और पटाखों के बीच गोली मारी गई। इसलिए लोगों का ध्यान उसकी तरफ नहीं गया। दूल्हे को लेकर चल रहा बग्घी चालक ने सुनील को तड़पता देखा तो लोगों को जानकारी हुई। घटना की जानकारी मिलते ही बारात में अफरा तफरी मच गई। इसी दौरान साथियों ने उसे आनन फानन घायल को कार में लाद कर इलाज के लिए प्रयागराज निकल गए।
दो थानो की पुलिस पूरी रात खंगालती रही सीसीटीवी फुटेज
सुनील को गोली मारने की घटना की जानकारी पाकर पुलिस कादिलपुर, चायल और पूरामुफ्ती के दुकानों और घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही। फोन पर भाई ने पहले कदिलपुर बर्थडे पार्टी में शामिल होने बताया था जबकि थोड़ी देर बाद लालापुर में शादी समारोह युवक को गोली से घायल होने की सूचना मिली। ऐसे में पूरामुफ्ती और पिपरी पुलिस पूरी रात की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही।
मृत्यु से पहले अनिल ने सिराज और अनिल पर लगाया था आरोप गोली मारने का आरोप
वीरेंद्र के मुताबिक वह सभी घायल सुनील को एसआरएन अस्पताल लेकर पहुंचे। उसे अस्पताल के स्ट्रेचर पर लेटाने के बाद सिराज साथियों संग अस्पताल से फरार हो गया। इस बीच घायल भाई सुनील ने बेहोश होने के पहले भाई वीरेंद्र को बताया कि सिराज और अनिल ने अपने अन्य चार साथियों साथ मिलकर उसे तमंचे से पेट में गोली मारी है।
दोस्तों से अक्सर पर एयरपोर्ट पर मिलता सुनील
भगवतपुर गांव निवासी आरोपी अनिल से सुनील एयरपोर्ट के पास अक्सर मिलता था। बताया जा रहा है कि अनिल प्लाटिंग करता है। वहीं वह सभी दोस्त मिलते थे।