कड़ाधाम कोतवाली में तैनात सिपाही रश्मि सचान का रविवार रात उसके आवास में फंदे से लटकता शव मिला। सिपाही का फोन नहीं रिसीव होने पर परिवार वालों ने पुलिस को खबर दी, तब घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकलवाया। सूचना के बाद एसपी हेमराज मीणा पुलिस की सूचना पर एसपी समेत मृतक सिपाही के परिवार वाले भी कड़ाधाम के लिए रवाना हो गए हैं।
कानपुर के बर्रा फेज-2 में रहने वाले धर्मेंद्र सचान की बेटी रश्मि सचान का चयन वर्ष 2019 में सिपाही पद पर हुआ था। ट्रेनिंग के बाद रश्मि की पहली पोस्टिंग कड़ाधाम कोतवाली में हुई। रश्मि देवीगंज रोड पर किराए का कमरा लेकर रहती थी। पिता धर्मेंद्र ने पुलिस को फोन कर बताया रविवार शाम से वह बेटी को फोन लगा रहे हैं, लेकिन बात नहीं हो पा रही है।