फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद अध्यापक को बना दिया गया बीएलओ

विज्ञापन
Kaushambi Jail
विज्ञापन
मतदाता सूची का नहीं हो पा रहा सत्यापन
विज्ञापन

करारी। करारी कस्बे का एक अध्यापक धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद है। अफसरों ने उसे बीएलओ बना दिया गया। इसके कारण मतदाता सूची बनाने व सत्यापन का काम नहीं हो पा रहा है।
चुनाव आयोग के निर्देश पर पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हो गई। मतदाता सूची के सत्यापन के लिए गांवो व कस्बों में अध्यापकों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इन्हें बीएलओ के नाम से जाना जाता है। करारी कस्बे के चक हिंगुई प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र संजय यादव को पिछले साल अध्यापक बनाया गया था। संजय के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम धोखाधड़ी कर पैसा ऐंठने का केस करारी थाना में दर्ज किया गया। आठ अगस्त को पुलिस ने मामले की जांच के बाद संजय को जेल भेज दिया। संजय इस समय जेल में है। संजय को बीएलओ को जिम्मेदारी दी गई। संजय के जेल में होने के कारण मतदाता सूची के सत्यापन का काम नही हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरसी से मिली सूची के हिसाब से अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है। यदि अध्यापक जेल में है तो इसकी जानकारी बीआरसी कार्यालय को भेजी जाएगी। जिस शिक्षक को लगाया गया है, उसके स्थान पर नए बीएलओ की तैैनाती की जाएगी।
-शत्रुघ्न प्रसाद- रजिस्टार कानूनगो, निर्वाचन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें