फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सीएम डैश बोर्ड की रैंकिंग में कौशाम्बी को मिला प्रदेश में तीसरा स्थान

Sat, 18 Nov 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। शासन ने सीएम डैश बोर्ड अक्तूबर माह की रैंकिंग जारी की है। इसमें कौशाम्बी को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। इस पर डीएम सुजीत कुमार ने सीडीओ समेत सभी अफसरों की पीठ थपथपाई। साथ ही 10 से कम अंक हासिल करने वाली 12 योजनाओं/इंडीकेटर में शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि पं. दीन दयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट, सोलर स्ट्रीट लाइट ग्राम उन्नति योजना, विद्युत आपूर्ति, खराब ट्रांसफार्मर को बदलने, कृषि रक्षा रसायन डीबीटी, एंबुलेंस सेवा 102 एवं 108, टेली रेडियोलाजी, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम, बायोमेडिकल उपकरण मेंटेनेंस, मेडिकल मोबाइल यूनिट,सीटी स्कैन, पेंशन संबंधित आधार सीडिंग, पंचायत राज विभाग, सामाजिक वानिकी, निराश्रित गोवंश संरक्षण, पशुओं का टीकाकरण, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, ओडीओपी वित्त पोषण, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, जिला सहकारी बैंक अल्पकालीन ऋण वितरण एवं वसूली तथा सीएमआईएस पोर्टल आदि विभागों की योजनाओं/इंडीकेटर में जिले को 10 में से 10 अंक मिले हैं।


वहीं एमओयू मानिटरिंग, बीज डीबीटी, एनआरएलएम, दवाओं की उपलब्धता की निगरानी, जल जीवन मिशन, व्यक्तिगत शौचालय, पीएम पोषण, विद्यालयों का निरीक्षण, पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान, कन्या सुमंगला योजना, मनरेगा एवं ओडीओपी टूल किट वितरण समेत 12 योजनाओं/इंडीकेटर में 10 से कम अंक मिले हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। ताकि अगले माह की रैंकिंग में जिला यूपी में टॉप कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें