सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार रेलवे स्टेशन के पास चलती गाड़ी का एक पहिया निकलकर बाहर हो गया। इससे मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। घटना की जानकारी होते ही तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए और डिब्बे को पटरी पर लाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। हादसा प्रयागराज दिल्ली रूट पर हुआ है।